
आम आदमी पार्टी (AAP) अपने मुखिया अरविंद केजरीवाल की कथित अवैध गिरफ्तारी के खिलाफ मंगलवार को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करेगी। AAP सांसद संजय सिंह ने दिल्ली के ओल्ड राजिंदर नगर की दर्दनाक घटना के लिए मोदी सरकार और दिल्ली एलजी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने बीजेपी पर एमसीडी में 15 साल के कार्यकाल के दौरान लापरवाही का आरोप लगाया।
आम आदमी पार्टी को अपने मुखिया अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य की चिंता सताने लगी है। आप ने तय किया है कि वह मंगलवार को अरविंद केजरीवाल की कथित अवैध गिरफ्तारी के खिलाफ जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करेगी। दिल्ली के ओल्ड राजिंदर नगर की घटना पर AAP सांसद संजय सिंह ने कहा कि यह घटना दर्दनाक, दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। हमें इस पर बात करने की जरूरत है कि ऐसा क्यों हुआ। आज बीजेपी की मोदी सरकार और दिल्ली एलजी राष्ट्रीय राजधानी के लोगों के जीवन को नष्ट करना चाहते हैं। 28 जून को एक बैठक के दौरान हमारे कैबिनेट मंत्रियों, दिल्ली सचिव और अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में हमारे मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि डी-सिल्टिंग करने की जरूरत है, नहीं तो बाढ़ आ जाएगी। लोगों के लिए परेशानी खड़ी हो जाएगी। मंत्रियों के आदेश के बावजूद अधिकारी किसके आदेश पर डी-सिल्टिंग नहीं कराने की हिम्मत जुटा रहे हैं?