दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव (Delhi Vidhan Sabha Chunav Result 2025 Live): दिल्ली इलेक्शन रिजल्ट आज 8 फरवरी को आने वाले हैं। दिल्ली की सभी 70 सीटों के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हो गई है और अगले कुछ घंटों में ही शुरुआती रुझान भी आने शुरू हो जाएंगे। सभी 70 सीटों के चुनाव परिणाम results.eci.gov.in पर जाकर देखे जा सकते हैं। चुनाव आयोग (ECI) के मुताबिक, दिल्ली चुनाव के लिए बुधवार 5 फरवरी को 60.54 फीसदी वोट पड़े थे। दिल्ली चुनाव की मतगणना को सभी 11 जिलों में 19 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। इनके लिए अर्धसैनिक बलों की दो कंपनियों और दिल्ली पुलिस कर्मियों सहित तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
दिल्ली की मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) एलिस वाज ने कहा कि काउंटिंग सुपरवाइजर्स, काउंटिंग असिस्टेंट्स और प्रोसेस के लिए ट्रेंड सपोर्ट स्टाफ सहित कुल 5,000 कर्मियों को शनिवार को मतगणना के लिए तैनात किया जाएगा। मतगणना के बाद यह तय होगा कि आम आदमी पार्टी (आप) चौथी बार सत्ता में आएगी या फिर 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा सरकार बनाएगी। पिछले दो विधानसभा चुनावों में एक भी सीट नहीं जीतने के बाद कांग्रेस भी इस बार कुछ बढ़त की उम्मीद कर रही है। कई एग्जिट पोल ने भाजपा को ‘आप’ पर बढ़त दिखाई है, जो 2015 से दिल्ली में सत्ता में है। गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए 5 फरवरी को मतदान हुआ था। जानें पल-पल के ताजा अपडेट…
8 Feb 2025, 02:39:46 PM ISTDelhi Chunav Result 2025 Live : विकास जीता, सुशासन जीता; दिल्ली चुनाव में BJP की जीत पर PM मोदी का ट्वीट
दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की शानदार जीत पर खुशी जताई है। पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, जनशक्ति सर्वोपरि! विकास जीता, सुशासन जीता। दिल्ली के अपने सभी भाई-बहनों को बीजेपी को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए मेरा वंदन और अभिनंदन! आपने जो भरपूर आशीर्वाद और स्नेह दिया है, उसके लिए आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत आभार। दिल्ली के चौतरफा विकास और यहां के लोगों का जीवन उत्तम बनाने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे, यह हमारी गारंटी है। इसके साथ ही हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि विकसित भारत के निर्माण में दिल्ली की अहम भूमिका हो। मुझे बीजेपी के अपने सभी कार्यकर्ताओं पर बहुत गर्व है, जिन्होंने इस प्रचंड जनादेश के लिए दिन-रात एक कर दिया। अब हम और भी अधिक मजबूती से अपने दिल्लीवासियों की सेवा में समर्पित रहेंगे।
8 Feb 2025, 02:10:31 PM ISTDelhi Chunav Result 2025 Live : सीलमपुर विधानसभा सीट पर ‘आप’ के जुबैर अहमद आगे
दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : सीलमपुर विधानसभा सीट पर 16वें राउंड की मतगणना के बाद का हाल
‘आप’ के जुबैर अहमद: 67131
भाजपा के अनिल गौड़: 30178
कांग्रेस के अब्दुल रहमान:14090
8 Feb 2025, 02:01:47 PM ISTDelhi Chunav Result 2025 Live : घौण्डा से अजय महावर लगातार दूसरी बार चुनाव जीते
दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : घौण्डा विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अजय महावर लगातार दूसरी बार चुनाव जीते। महावर ने 26058 से जीत दर्ज की है।
8 Feb 2025, 01:45:18 PM ISTDelhi Chunav Result 2025 Live : दिल्ली सचिवालय को सील किया गयादिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : दिल्ली में बीजेपी की जीत के बाद हलचल तेज हो गई है। दिल्ली सचिवालय को भी सील कर दिया गया है।
8 Feb 2025, 01:39:24 PM ISTDelhi Chunav Result 2025 Live : ग्रेटर कैलाश सीट से सौरभ भारद्वाज भी चुनाव हारेदिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज भी चुनाव हार गए हैं। भाजपा की शिखा रॉय ने करीब 14 राउंड की मतगणना के बाद उन्हें 3139 वोट से चुनाव हरा दिया है।
8 Feb 2025, 01:38:17 PM ISTDelhi Chunav Result 2025 Live : ओखला सीट से AAP के अमानतुल्लाह खान आगेदिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : ओखला विधानसभा सीट पर राउंड 10 की मतगणना के बाद का हाल
अमानतुल्लाह खान (आप) : 47798
शिफा उर रहमान खान (एआईएमआईएम) : 27844
मनीष चौधरी (भाजपा) : 10179
अरीबा (कांग्रेस) : 8215
8 Feb 2025, 01:31:17 PM ISTDelhi Chunav Result 2025 Live : सीलमपुर और घोंडा सीटों कहां कैसा हालदिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : सीलमपुर विधानसभा सीट पर 14 राउंड की मतगणना का हाल
आप के जुबैर अहमद: 57441
भाजपा के अनिल गौड़: 28368
कांग्रेस के अब्दुल रहमान:12262
घोंड़ा विधानसभा विधानसभा सीट पर 13 राउंड की मतगणना का हाल
भाजपा के अजय माहवर: 70981
आप के गौरव शर्मा: 50230
कांग्रेस के भीष्म शर्मा: 4628
8 Feb 2025, 01:07:36 PM ISTDelhi Chunav Result 2025 Live : दिल्ली कैंट में चली झाडू, AAP के वीरेंद्र कादियान 2029 वोट से चुनाव जीतेदिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : दिल्ली कैंट विधानसभा चुनाव में 8 राउंड की मतगणना के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार वीरेंद्र सिंह कादियान करीब 2029 वोट से चुनाव जीत गए हैं।
वीरेंद्र सिंह कादियान (AAP) 22191
भुवन तंवर (BJP) 20162
प्रदीप कुमार उपमन्यु (Congress) 4252
8 Feb 2025, 01:04:14 PM ISTDelhi Chunav Result 2025 Live : कालकाजी सीट से दिल्ली की CM आतिशी चुनाव जीतींदिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : कालकाजी विधानसभा सीट से दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी चुनाव जीत गई हैं।
8 Feb 2025, 12:59:06 PM ISTDelhi Chunav Result 2025 Live : आज न्याय हुआ है, दिल्ली चुनाव में AAP की हार पर बोले कुमार विश्वासDelhi Chunav Result 2025 Live : दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : दिल्ली चुनाव के नतीजों पर आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास ने कहा कि मैं भाजपा को जीत की बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वे दिल्ली की जनता के लिए काम करेंगे। मुझे उस आदमी से कोई सहानुभूति नहीं है, जिसने ‘आप’ पार्टी कार्यकर्ताओं के सपनों को कुचल दिया। दिल्ली अब उससे मुक्त हो चुकी है। उसने उन सपनों का इस्तेमाल अपनी निजी महत्वाकांक्षाओं के लिए किया। आज न्याय हुआ है। जब हमें जंगपुरा से मनीष सिसोदिया के हारने की खबर मिली – मेरी पत्नी जो गैर-राजनीतिक हैं, रो पड़ीं।
8 Feb 2025, 12:47:33 PM ISTDelhi Chunav Result 2025 Live : जंगपुरा सीट से मनीष सिसोदिया भी चुनाव हारेदिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : जंगपुरा विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार तरविंदर सिंह मारवाह ने आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार मनीष सिसोदिया को चुनाव हरा दिया है।
8 Feb 2025, 12:46:14 PM ISTDelhi Chunav Result 2025 Live : नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल चुनाव हारेदिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल को चुनाव हरा दिया है।
8 Feb 2025, 12:38:30 PM ISTDelhi Chunav Result 2025 Live : प्रवेश वर्मा आज शाम को अमित शाह से मिलेंगेदिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : दिल्ली विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट पर भाजपा के शानदार प्रदर्शन के बाद भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा आज शाम केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलेंगे।
8 Feb 2025, 12:30:03 PM ISTShakur Basti Delhi Chunav Result 2025 Live : शकूर बस्ती सीट पर सत्येंद्र जैन की हार तय, 9 राउंड के बाद 18 हजार वोट से पीछेदिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : शकूर बस्ती विधानसभा सीट पर 9 राउंड की मतगणना के बाद भाजपा उम्मीदवार करनैल सिंह दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सत्येंद्र जैन के मुकाबले 18536 वोट से आगे चल रहे हैं। यहां कुल 11 राउंड की मतगणना होगी।
करनैल सिंह BJP 47826
सत्येंद्र जैन AAP 29290
सतीश कुमार लूथरा Congress 5027
8 Feb 2025, 12:21:17 PM ISTGreater Kailash Delhi Chunav Result 2025 Live : ग्रेटर कैलाश सीट पर सौरभ भारद्वाज भी पीछेग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट पर 8 राउंड की मतगणना के बाद भाजपा उम्मीदवार शिखा रॉय आम आदमी पार्टी के सौरभ भारद्वाज के मुकाबले 1003 वोट से आगे चल रही हैं। यहां कुल 14 राउंड की मतगणना होगी।
BJP 30025
AAP 29022
Congress 3903
8 Feb 2025, 12:16:45 PM ISTJangpura Delhi Chunav Result 2025 Live : जंगपुरा सीट पर मनीष सिसोदिया 240 वोट से पीछेदिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : जंगपुरा विधानसभा सीट पर 7 राउंड की मतगणना के बाद भाजपा के उम्मीदवार तरविंदर सिंह मारवाह 240 वोट से आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी उम्मीदवार मनीष सिसोदिया दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। यहां कुल 10 राउंड की मतगणना होगी।
तरविंदर सिंह मारवाह (BJP) : 26379
मनीष सिसोदिया (AAP) : 26139
फरहाद सूरी (Congress) 6099
8 Feb 2025, 12:07:54 PM ISTDelhi Cantt Chunav Result 2025 Live : दिल्ली कैंट सीट पर AAP जीत के करीब, बस 1 राउंड की बची मतगणनादिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : दिल्ली कैंट विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के लिए 7 राउंड की मतगणना के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार वीरेंद्र सिंह कादियान करीब 1747 वोट से आगे चल रहे हैं।
वीरेंद्र सिंह कादियान (AAP) 6442
भुवन तंवर (BJP) 18466
प्रदीप कुमार उपमन्यु (Congress) 3929
8 Feb 2025, 11:52:38 AM ISTDelhi Chunav Result 2025 Live : रमेश बिधूड़ी बोले- पिछले 10 सालों में कालकाजी की जनता खून के आंसू रोईदिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में बढ़त पर भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी ने कहा कि मैं कालकाजी की जनता का आभार व्यक्त करता हूं। यह बढ़त कालकाजी की जनता की है। पिछले 10 सालों में कालकाजी की जनता खून के आंसू रोई, क्योंकि क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं हुआ।
8 Feb 2025, 11:50:38 AM ISTDelhi Chunav Result 2025 Live : घोंडा विधानसभा सीट पर बीजेपी को भारी बढ़त, अजय महावर 17299 वोट से आगेदिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : घोंडा विधानसभा सीट पर सातवें राउंड की मतगणना के बाद बीजेपी उम्मीदवार अजय महावर ने 17299 वोट की भारी बढ़त बना ली है। यहां कुल 15 राउंड की मतगणना होगी।भाजपा के अजय महावर: 42130
आप के गौरव शर्मा: 24831
कांग्रेस के भीष्म शर्मा : 2285
8 Feb 2025, 10:49:28 AM ISTJangpura Delhi Chunav Result 2025 Live : जंगपुरा सीट से मनीष सीट 2345 वोट से आगे निकलेदिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : जंगपुरा विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी उम्मीदवार मनीष सिसोदिया दूसरे राउंड की मतगणना खत्म होने के बाद 2345 वोट से आगे निकल गए हैं।
8 Feb 2025, 10:44:36 AM ISTDelhi Chunav Result 2025 Live : बदरपुर विधानसभा सीट पर तीसरे राउंड में आप आगेदिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : बदरपुर विधानसभा सीट पर तीसरे राउंड में आप आगेराम सिंह नेता जी (आप)- 19354नारायण दत्त शर्मा (भाजपा)-6563अर्जुन सिंह भड़ाना (कांग्रेस)-621
8 Feb 2025, 10:43:16 AM ISTDelhi Chunav Result 2025 Live : राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर 5 राउंड की मतगणना के बाद BJP को बढ़तदिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर 5 राउंड की मतगणना के बाद भाजपा उम्मीदवार यहां करीब 1100 वोट से आगे चल रहे हैं।भाजपा 17429आप 16350कांग्रेस 1411
8 Feb 2025, 10:23:06 AM ISTDelhi Chunav Result 2025 Live : घोंडा विधानसभा सीट BJP के अजय महावर 6 वोट के बड़े अंतर से आगेदिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : दिल्ली इलेक्शन रिजल्ट के लिए घोंडा विधानसभा सीट पर दो 2 राउंड की मतगणना के बाद भाजपा उम्मीदवार अजय महावर करीब 6 वोट के बड़े अंतर से आगे चल रहे हैं।भाजपा के अजय महावर: 12628आप के गौरव शर्मा: 6789कांग्रेस भीष्म शर्मा: 568
8 Feb 2025, 10:16:43 AM ISTDelhi Chunav Result 2025 Live : रोहिणी विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार 218 वोटों से आगेदिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : दिल्ली इलेक्शन रिजल्ट की 3 राउंड की मतगणना में रोहिणी विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार 218 वोटों से आगे चल रहे हैं।प्रदीप मित्तल (आप) 9455विजेंद्र गुप्ता (भाजप) 9673सुमेश गुप्ता ( कांग्रेस) 656कुल बढ़त 218
8 Feb 2025, 10:06:53 AM ISTNew Delhi Chunav Result 2025 Live : नई दिल्ली विधानसभा सीट पर अरविंद केजरीवाल 343 वोट से आगेदिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : नई दिल्ली इलेक्शन रिजल्ट के लिए 3 राउंड के वोटों की गिनती आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल 343 वोट से आगे हो गए हैं।अरविंद केजरीवाल (AAP) 6442प्रवेश वर्मा (BJP) 6099संदीप दीक्षित (Congress) 1092
Kalkaji Delhi Chunav Result 2025 Live : केजरीवाल दो बार जीते क्योंकि उन्होंने मुफ्त चीजें बांटी और झूठे वादे किए : रमेश बिधूड़ी
दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : कालकाजी विधानसभा सीट के शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे चल रही है। कालकाजी से बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने कहा, ”केजरीवाल दो बार जीते क्योंकि उन्होंने मुफ्त चीजें बांटी और झूठे वादे किए, लेकिन पिछले 10 सालों में उनकी पोल खुल गई। अगर कालकाजी के लोग विकास चाहते हैं, तो वे आतिशी को विदाई देंगे। यह बढ़त कालकाजी के लोगों का आशीर्वाद है। केजरीवाल ने पिछले 10 सालों में दिल्ली में कोई काम नहीं किया। मेरा मानना है कि ‘आप-दा’ खत्म हो रही है और भाजपा सत्ता में आएगी। हम यहां जनता की सेवा करने के लिए हैं, सीएम जैसे किसी पद के लिए नहीं।”
दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : दिल्ली इलेक्शन रिजल्ट के वोटों की गिनती में नई दिल्ली विधानसभा सीट पर भाजपा अब पिछड़ गई है। अरविंद केजरीवाल अपने निकट प्रतिद्वंद्वी प्रवेश वर्मा से 254 वोटों से आगे निकल गए हैं।