Breaking Newsमनोरंजन

आपत्तिजनक टिप्पणी विवाद: खार पुलिस स्टेशन पहुंचीं अपूर्वा मखीजा, यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया पर बढ़ा दबाव

इंडियाज गॉट लेटेंट शो में आपत्तिजनक टिपप्णी करने के बाद यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया की सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हो रही है। इस विवाद टिप्पणी की वजह से उन पर कई जगह एफआईआर भी दर्ज की गई है।

 

LIVE UPDATES:

02:26 PM, 12-Feb-2025

इन मशहूर हस्तियों को भी पुलिस ने किया तलब

सूत्रों के अनुसार, मुंबई पुलिस ने अब इंडियाज गॉट लेटेंट मामले में सिद्धांत चतुर्वेदी, उर्फी जावेद, तन्मय भट्ट, राखी सावंत और दीपक कलाल जैसे मशहूर हस्तियों को पूछताछ के लिए तलब किया है।

01:52 PM, 12-Feb-2025

अब तक क्या कार्रवाई की गई है?

  • मुंबई पुलिस ने पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और उसे तलब किया।
  • सरकार के आदेश के बाद वीडियो को यूट्यूब से हटा दिया गया।
  • सिने वर्कर्स बॉडी ने रणवीर इलाहाबादिया द्वारा इस्तेमाल की गई “अभद्र भाषा” की निंदा की।
  • गायक बी प्राक ने रणवीर इलाहाबादिया के साथ अपना पॉडकास्ट रद्द कर दिया और उनकी टिप्पणियों की आलोचना की।
  • संसदीय पैनल इस मामले को अपने हाथ में ले सकता है और पॉडकास्टर को तलब कर सकता है।
  • एनसीडब्ल्यू ने 17 फरवरी को रणवीर इलाहाबादिया और अन्य को मामले में तलब किया।
  • महाराष्ट्र साइबर सेल ने इंडियाज गॉट लेटेंट शो से जुड़े करीब 30 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और उन्हें तलब किया है।
12:51 PM, 12-Feb-2025

सवालों से बचती दिखीं अपूर्वा मखीजा

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा आज खार पुलिस स्टेशन में शो इंडियाज गॉट लैटेंट से जुड़े मामले में पुलिस के सामने पेश हुईं। इस दौरान वह पत्रकारों के सवाल से बचती नजर आईं।

12:32 PM, 12-Feb-2025

सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

रणवीर इलाहाबादिया की टिप्पणी पर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। लोग अपने-अपने तरीकों से यूट्यूबर की टिप्पणी का विरोध जता रहे हैं।

11:59 AM, 12-Feb-2025

अपूर्वा मखीजा खार पुलिस स्टेशन पहुंचीं: रिपोर्ट्स

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंटेंट क्रिएटर और इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा उर्फ ‘द रिबेल किड’ अपना बयान दर्ज कराने के लिए मुंबई के खार पुलिस स्टेशन पहुंचीं। वह कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के पैनल में मौजूद थीं, जहां पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया ने भद्दे कमेंट किए, जिससे बड़ा विवाद खड़ा हो गया। एफआईआर में उनका भी नाम है।

11:33 AM, 12-Feb-2025

अशोक पंडित ने दी प्रतिक्रिया

समय रैना के शो में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया की आपत्तिजनक टिप्पणी अब फिल्म निर्माता और सामाजिक कार्यकर्ता अशोक पंडित ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया है और कहा है कि उन्होंने पहले ही इस पर आपत्ति दर्ज कराई थी, लेकिन तब उन्हें ही लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया था।
11:10 AM, 12-Feb-2025

खार पुलिस स्टेशन पहुंचीं अपूर्वा मखीजा, मीडिया के सवालों से बचती दिखीं

असम पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्टि की है कि गुवाहाटी क्राइम ब्रांच द्वारा यूट्यूबर्स और सोशल इन्फ्लुएंसर्स आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह, अपूर्व मखीजा, रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना और अन्य के खिलाफ अश्लीलता को बढ़ावा देने और अश्लील चर्चा में शामिल होने के आरोप में एफआईआर दर्ज करने के बाद असम पुलिस की एक टीम इंडियाज गॉट लैटेंट से संबंधित मामले की जांच करने के लिए मुंबई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button